DeogharJharkhand

सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर चलाया जाए जागरूकता अभियान: देवनंदन

Deoghar: जसीडीह टेंपो मालिक सह चालक संघ अध्यक्ष, समाजिक कार्यकर्ता व राजद महानगर अध्यक्ष देवनंदन उर्फ नूनू झा ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री व उपायुक्त को शहर की यातायात समस्या से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि शहर में जहां-तहां सड़क किनारे, बीच चौक चौराहे पर प्रवेश वर्जित क्षेत्र में प्रवेश ठहराव पड़ाव होने, बिना हेलमेट का परिचालन, निर्धारित सीटों से ज्यादा यात्रियों के साथ परिचालन पर दंड स्वरूप शुल्क की वसूली समस्याओं का समाधान नहीं है. जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने से ही समस्याओं का समाधान हो सकता है.

इसे भी पढ़ें; नहीं रहे म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी दा, 69 की उम्र में मुंबई में निधन

इस बाबत ट्वीट कर सड़क सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों सदस्यों के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाने के लिए आग्रह किया गया था. जिस पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई की सूचना प्राप्त नहीं हुई है. ट्वीट कर टेंपो मालिक सह चालक संघ जसीडीह देवघर की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाने का आदेश के लिए आग्रह किया गया है.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं राज्य प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए साथ ही मुझे जागरूकता अभियान चलाने का आदेश निर्गत किया जाना चाहिए. जिससे सभी छोटे वाहन चालक मालिक जागरूक हो सकें.

Related Articles

Back to top button