JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के विकास में योगदान देनेवाले नागालैंड के लोगों को 1 दिसंबर को राजभवन में आमंत्रण

Ranchi : 1 दिसम्बर को नागालैंड राज्य स्थापना दिवस है. इस उपलक्ष्य में राजभवन, रांची (झारखंड) में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. संभवतः कुछ विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाये. इस कार्यक्रम में झारखंड में रह रहे नागालैंड के लोगों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जा रहा है. राजभवन नागालैंड के ऐसे लोगों की तलाश में है जो झारखंड में रहते हुए इसके विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे जो भी लोग राजभवन में 1 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे राजभवन के विशेष कार्य पदाधिकारी रोहित सिंह (फोन नं- 7677241224) से संपर्क कर सकते हैं.

देश का 16वां राज्य

गौरतलब है कि नागालैंड भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित प्राकृतिक खूबसूरती से समृद्ध राज्य है. यह 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वां राज्य बना. इसकी राजधानी कोहिमा है. इस राज्‍य के पूर्व में म्यांमार देश है. इसके पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, और दक्षिण में मणिपुर है. अपनी खूबसूरती के लिए इसे ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है.

इसे भी पढ़ें – भीषण सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत, सड़क जाम

Related Articles

Back to top button