Crime NewsJharkhandRanchi

ऑटो चालक हत्याकांड का 8 घंटे में उद्भेदन : छोटे भाई ने ही दी थी हत्या की सुपारी

Ranchi : ओरमांझी थाना क्षेत्र के रुक्का में सोमवार सुबह 8 बजे के करीब कोकर के रहने वाले ऑटो ड्राइवर राजू की तीन अपराधियों ने चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के कुछ ही घंटों के अंदर रांची पुलिस ने हत्या कांड का उद्भेदन कर लिया. पुलिस के अनुसार ऑटो ड्राइवर राजू की हत्या की सुपारी उसके ही सगे भाई संतोष कुमार ने रोहित तांती, राजा कुमार और सौरभ कुमार सहित दो अन्य लोगों को एक लाख रुपये में दी थी. हत्या  को अंजाम देने के लिए 4000 रुपये भी दिये गये थे. हत्या के बाद बाकी रुपए देने की बात हुई थी. इस घटना का उद्भेदन करने के लिए रांची पुलिस के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था.  टीम ने महज 8 घंटे के अंदर पूरे घटनाक्रम का उद्भेदन कर दिया.

इसे भी पढ़ें : पलामू: जेल जाने से बचने के लिए पारा शिक्षक ने किया था अपने अपहरण का नाटक 

आपसी रंजिश के चलते छोटे भाई ने करवायी  हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो ड्राइवर राजू कुमार का अपने छोटे भाई संतोष कुमार से आपसी विवाद था. इसी बात को लेकर  छोटे भाई संतोष कुमार ने अपने भाई की हत्या की साजिश रची.  इसके लिए तीनों युवकों को एक लाख रुपये में सुपारी दी.

पेट और छाती पर धारदार हथियार से वार किया

घटना में शामिल तीनों युवकों ने राजू कुमार के पेट और छाती पर धारदार हथियार से वार किये थे.  घटना के संबंध में कहा गया कि ऑटो ड्राइवर सुबह रुक्‍का डैम इलाके से वापस रांची की ओर लौट रहा था. इस दौरान रास्‍ते में रोककर बाइक सवार अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया.ऑटोचालक की हत्‍या के बाद भाग रहे दो अपराधियों सौरभ और राजा की ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई भी की.इस बीच तीसरा अपराधी रोहित भाग निकला था इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित को  गिरफ्तार कर लिया.इस घटना में शामिल अन्य दो अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें  ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ा,एक फरार

Related Articles

Back to top button