JamshedpurJharkhand

बाजारों की संरचना में बदलाव से पहले व्यापारियों से सलाह हो, 26-27 को करेंगे साकची मार्केट का दौरा : सरयू राय

साकची रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में विधायक को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के निराकरण की मांग

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बाजारों की संरचना में बदलाव की कोई भी योजना बनाने से पहले सभी व्यापारियों से सलाह और उनकी राय  ली जानी चाहिए. इसके बाद बाजार को बेहतर बनाने की कोई योजना बनेगी, तो व्यापारी भी संतुष्ट रहेंगे और सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी. सरयू राय ने कहा कि वे 26 एवं 27 नवंबर को साकची बाजार का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लेंगे. इससे पहले साकची रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने साकची के एक होटल में आयोजित बैठक में विधायक को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं की जानकारी दी. इन समस्याओं में बाजार की साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सुरक्षा, बाजार में दुकानों की जर्जर स्थिति, दुकानों की मरम्मत, दुकानों को आधुनिक बनाने की अनुमति देने,  सीसीटीवी कैमरा लगाने, सौंदर्यीकरण, पार्किंग की व्यवस्था, दुकानदारों से विचार-विमर्श के पश्चात बाजार को विकसित करने के लिए ठोस योजना का चयन करने तथा अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था करने आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – JPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: आजसू पार्टी ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका

इस मौके पर श्री राय ने कहा की साकची बाजार की सैरात की जमीन पर टाटा स्टील की बंदोबस्ती वर्ष 2012 में हो खत्म हो गयी. इसके बाद टाटा स्टील ने इससे हाथ खींच लिया है.  अब बाजार की व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है. जमशेदपुर अक्षेस द्वारा कभी-कभार यहां कुछ काम किया जाता है, लेकिन संपूर्ण रूप से बाजार की समस्याओं को देखने के लिए कोई संस्था या तंत्र नहीं है. बाजार और व्यापार हालत ठीक नहीं है. दूसरी टाटा स्टील एवं सरकार भी बाजार को आधुनिक बनाकर ऐसा ढांचा खड़ा करना चाहते हैं, जिससे राजस्व मिले. श्री राय ने कहा की उन्होंने टाटा स्टील एवं उपायुक्त से इस संबंध में बात की तो पता चला कि उनके द्वारा 2018 में ही कंसल्टेंसी के माध्यम से बाजार की आधुनिकीकरण का एक प्रतिवेदन तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि वे प्रतिवेदन मंगाकर उसके साथ  बाजार के पुराने नक्शे को मिला कर उसका अध्ययन करेंगे. इसके बाद बाजार का भ्रमण करेंगे. बाजारों की संरचना की वस्तुस्थिति से अवगत होंगे तभी समस्याओं की असली तस्वीर सामने आयेगी. इसके बाद आगे की कार्यवाही पर विचार किया जायेगा. बैठक का संचालन एसोसिएशन के महासचिव राजू मारवाह ने किया, बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायिक मामले) आकाश शाह, हरमीत कपूर, सन्नी बरियार, अनिल चौधरी, राहुल चौधरी, अरुण चौधरी, पंकज पटेल, सोनू बिंद्रा, मलकीत सिंह, शिव अग्रवाल,जोगिंदर सिंह जोगी, मुकुंद अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – Saraikela : लड़की को लेकर हुआ विवाद तो कैंपस में लोडेड पिस्टल लेकर पहुंच गया नाबालिग छात्र

 

Related Articles

Back to top button