Crime NewsRanchi

ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ा,एक फरार

Ranchi: राजधानी के ओरमांझी थाना क्षेत्र के रुक्का में ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. तीन अपराधियों ने मिल कर चाकू मारकर निर्मम हत्या को अंजाम दिया है.

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
वहीं एक अपराधी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार हुए अपराधी का नाम राजा और सौरभ बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःमां अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड पर क्यों मेहरबान है चतरा व हजारीबाग जिला प्रशासन

ऑटो ड्राइवर कोकर का रहने वाला बताया जा रहा है. और उसका नाम राजू है. पुलिस का कहना है कि तीनों युवक भी कोकर के ही रहनेवाले हैं.  अपराधियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुए चाकू और बाइक बरामद किये गये हैं. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.

विवाद में हत्या की आशंका

खबर है कि ऑटो ड्राइवर से तीनों युवकों का विवाद हुआ था. इसी दौरान तीनों युवकों ने सोमवार की सुबह चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी.

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि ऑटो ड्राइवर सुबह रुक्‍का डैम इलाके से वापस रांची की ओर लौट रहा था,इस दौरान रास्‍ते में उसे रोक कर बाइकसवार अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर की पेट और छाती पर अपराधियों ने चाकू से कई बार वार किये, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

ऑटो चालक के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

इस मामले में ओरमांझी थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि ऑटो चालक की हत्या हुई है. मृतक के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. फिलहाल उसके नाम का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

ऑटो चालक की हत्‍या के बाद भाग रहे दो अपराधियों सौरभ और राजा को ग्रामीणों ने पकड़ा, उनकी पिटाई भी की. इस बीच तीसरा अपराधी सुबोध भाग निकला.

इसे भी पढ़ेंः‘चंद्रयान-2’ के लिए बढ़ा इंतजार, तकनीकी खामी की वजह से टली लॉन्चिंग

Related Articles

Back to top button