
Begusarai: बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ एक परिवाद पत्र दायर किया गया है.
दिल्ली दंगे के मद्देनजर आम आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने को लेकर यह परिवाद पत्र दायर किया गया है.
इसे भी पढ़ें- कुत्ता वाले बयान पर बीजेपी का सदन में हंगामा, फिर बोले इरफान -भानू तुम हेमंत सरकार के निशाने पर
धारा 153 ए 153 बी के तहत दायर किया गया परिवाद पत्र
बेगूसराय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को अख्तर के खिलाफ उक्त परिवाद पत्र अधिवक्ता अमित कुमार द्वारा भादवि की धारा 153 ए 153 बी के तहत दायर किया गया.
दिल्ली में हुए दंगे को लेकर 28 फरवरी को मीडिया में अख्तर की उक्त टिप्पणी को लेकर आयी खबर को आधार बनाकर अमित द्वारा उक्त परिवाद पत्र दायर किया गया है.
इसे भी पढ़ें- राज्य के सांसदों-विधायकों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट गठित
क्या कहा था जावेद अख्तर ने
अख्तर ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में कई लोग मारे गये, घर फूंके गये, दुकान लूट ली गयी पर पुलिस सिर्फ एक घर को सील कर मालिक को खोज रही है.
संयोग से उसका नाम ताहिर है, दिल्ली पुलिस को सलाम. परिवाद पत्र की स्वीकार्यता पर अगली सुनवाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 25 मार्च को होगी.




