
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का हर दिन हंगामें की भेंट चढ़ रहा है. सत्र के पांचवे दिन भी यही देखने को मिला. बुधवार को इरफान अंसारी के बीजेपी विधायकों पर दिये कुत्ता वाले बयान पर हंगामा जारी रहा. हंगामा इतना जोरदार था कि सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी. बीजेपी विधायकों की मांग है कि इरफान माफी मांगे नहीं तो उनकी सदस्य़ता रद्द कर दी जाए.
गौरतलब है कि इरफान ने बुधवार को सदन में बीजेपी के हंगामे पर कहा था कि – सदन में कुत्तों की तरह भौंक रहे हैं बीजेपी के विधायक. जिसपर बुधवार को हंगामा होता रहा. और गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायक इरफान के बयान पर हंगामा करने लगे और माफी की मांग पर अड़े रहे.
बीजेपी विधायकों का कहना था कि स्पीकर इरफान पर कार्रवाई करें और उनकी सदस्यता को रद्द कर दें. नहीं तो कार्रवाई नहीं कर सकते तो बीजेपी के सभी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दें.
इसे भी पढ़ें – कुत्ता वाले बयान पर बीजेपी का सदन में हंगामा, फिर बोले इरफान -भानू तुम हेमंत सरकार के निशाने पर
बयान से पलटे और दिया गोलमोल जवाब
हालांकि इरफान अंसारी बीजेपी विधायकों पर दिये कुत्ता वाले अपने बयान से पलट गये. और गोलमोल जवाब देते नजर आये. उन्होंने कहा कि आज तक मैंने किसी को गाली नहीं दी है और ना ही गाली देना जानता हूं.
लेकिन जिस तरह का आचरण आज सदन में देखने को मिला और सदन को ठप करा दिया गया. इससे आगे कहा कि बीजेपी विधायकों की मंशा सदन का बहिष्कार करना है और मैं किसी विधायक को गाली नहीं दे सकता हूं क्योंकि मैं खुद विधायक हूं.
सदन में माफी मांगने के सवाल पर कहा कि, मेरी मंशा विधायकों को ठेस पहुंचाना नहीं था और विधायकों का सम्मान करता हूं, अगर विधायक होकर मैं सम्मान नहीं करुंगा तो दूसरे लोग कैसे करेंगे. ये अलग बात है कि में सत्ता में हूं और वे विपक्ष में. और मेरा मकसद गाली देना नहीं था. मैंने पर्टिकुलर ये बात नहीं कही, मैंने तो कहा कि मेरे कहने से अगर आपको बुरा लगा हो तो ठीक है में उससे पीछे हटता हूं.
इसे भी पढ़ें – घाटे में बिजली वितरण निगम लिमिटेड, बिजली खरीदने वाली संस्थाओं का लगभग 10,000 करोड़ बकाया
बेटे के बयान पर लगाया फुरकान ने लगाया ठहाका
इरफान अंसारी के बीजेपी विधायकों पर दिये कुत्ता वाले बयान पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. वहीं इरफान के पिता फुरकान अंसारी भी विधानसभा पहुंचे. जिसपर पत्रकारों ने उसने सवाल किया, तो फुरकान अंसारी ने पहले तो बेटे के बयान पर जोरदार ठहाका लगाया. फिर हंसते हुए कहा कि विधायक जी अपने मूड में बोलते हैं और क्या बोलेंगे नहीं बोलेंगे वो मैं नहीं जानता.
साथ ही कहा कि बीजेपी वालों को भी अपने आइने से अपने चेहरे को देखना चाहिए कि आप कितना सही बोल रहे हैं. कहा कि अगर कांग्रेस के लोगों ने पिछले विधानसभा में गड़बड़ कि या ऐसा कुछ किय़ा तो आप उसका अनुकरण आप क्यों करते हो.
अनुकुरण नहीं करना चाहिए, तब हम समझेंगे कि नहीं साहब आप नियम से चलने वाले हो. और अगर अनुकरण करते हो तो फिर ठीक है, हम किये थे इसलिए तुम भी कर रहे हो.
इसे भी पढ़ें – घाटे में बिजली वितरण निगम लिमिटेड, बिजली खरीदने वाली संस्थाओं का लगभग 10,000 करोड़ बकाया




