ChaibasaJamshedpurNEWS

खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए, यह जीवन जीना सिखाता है: कोल्हान डीआईजी

Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित 25 वीं एसआर रूंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह को कोल्हान के डीआईजी अजल लिंडा  ने संबोधित किया. उन्होनें  खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए यह जीवन जीना सिखाता है. खेल से मन:स्थिति बनती है जीतने की, मन:स्थिति बनती है आगे बढ़ने की इसलिए जीवन की जंग को जीतने और आगे बढ़ने के लिए खेलना जरुरी है. आप हार से न घबराएं, हार में ही जीत है.

उन्होंने पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को धन्यवाद देते हुए कहा कि घोषणा के एक वर्ष के अन्दर ही बैडमिंटन कोर्ट को सिंथेटिक फ्लोरिंग, जिम का आधुनिकीकरण और कमरों को एसी युक्त करवा दिए इस के लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं. उन्होंने एस आर रुंगटा ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि एस आर रुंगटा ग्रुप पिछले 25 वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता को प्रायोजित करते आ रहे हैं.

पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 200 से भी अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया इस बार इस प्रतियोगिता में पहली बार वेटरन युगल के लिए मैचों का आयोजन किया. डीआईजी, डीएसपी एसडीपीओ जिला प्रशासन और जिले के तमाम खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही इस तरह का सफल आयोजन संभव हो पा रहा है.

पुरस्कार वितरण समारोह में एसडीपीओ दिलीप खलखो, एसडीएम विनोद कुमार, रुंगटा ग्रुप के डीजीएम गिरधारी लाल पारीख, सुरेश सिंह , कुणाल सराफ एडवोकेट अमरेश साव, शिव रतन जोशी के अलावे मैच रेफरी सुशील पूर्ति, कुजूर सर के अलावे सभी अंपायर मौजूद थे. मंच संचालन श्री जगदीश जामुदा ने किए.

Related Articles

Back to top button