GiridihJharkhand

गिरिडीह में अदा की गयी अलविदा की नमाज, अब है Eid की खुशियों का इंतजार

Giridih : भीषण गर्मी और तपिश के बीच पड़े रमजान के पाक माह में मुस्लिम भाइयों ने अलविदा की नमाज अदा की. गिरिडीह में इद को लेकर खरीदारी भी जोरो पर है. शहर के भंडारीडीह जामा मस्जिद और स्टेशन रोड स्थित लाइन मस्जिद में रमजान के पाक माह में जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की. अलविदा यानी रमजान के माह में अंतिम शुक्रवार को पड़ने वाली अलविदा की नमाज को बहुत ही पाक माना जाता है.

लाइन मस्जिद में रोजेदारों ने मस्जिद और मस्जिद के बाहर नमाज अदा की. इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे. नमाज के वक्त कुछ देर के लिए कई सड़कों पर बैरिकेडिंग लगा दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें:झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के आवेदन पर रोक, 727 पदों पर होनी थी बहाली

Related Articles

Back to top button