Crime NewsLead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

चंडीगढ़ : लड़की ने ही 60 लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाई, 8 ने किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए पूरा मामला

Chandigarh : मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शनिवार की देर शाम छात्राओं ने जमकर हंगामा किया. प्रदर्शन कर रही छात्राओं का आरोप है कि एक गर्ल स्टूडेंट ने नहाते समय 60 छात्राओं का वीडियो बनाकर वायरल किया है.  इससे आहत आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया है.  पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कुछ छात्राओं ने यूनिवर्सिटी हॉस्टल के बाहर हंगामा किया. इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का आरोप है कि एक गर्ल स्टूडेंट ने नहाते समय उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. दूसरी ओर, चंडीगढ़ विश्‍वविद्यालय के डीपीआरओ ने किसी भी छात्रा के आत्‍महत्‍या की कोशिश करने की बात को गलत करार दिया है. एसएसपी ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर ने बताया कि किसी छात्रा ने सुसाइड का प्रयास नहीं किया है. केवल एक गर्ल स्टूडेंट बेहोश हो गई जो अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है. इसके अलावा जिस आरोपी छात्रा ने MMS बनाया है, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की सूचना साइबर क्राइम ब्रांच को दे दी गई है अब आरोपी छात्रा से पूछताछ की जा रही है. मोहाली जिले के डीएसपी रूपिंदर कौर ने बताया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली ई है. इसके साथ ही आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मोहाली के एसएसपी भी यूनिवर्सिटी पहुंच गए हैं. एसएसपी विवेक सोनी ने बताया कि हंगामे के बारे में हमें सूचना मिली थी, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है. काफी सबूत हैं और कुछ और जुटाने हैं. यह भी सामने आया है कि आरोपी किसी को शिमला में वीडियो भेजती थी. हम इस मामले में भी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वहां वीडियो क्यों भेजे गए. वहीं सुसाइड के प्रयास को लेकर कहा कि ऐसा कोई मामला हमारे संज्ञान में नहीं आया है. इस मामले में आईपीसी की धारा 354C और आईटी एक्ट 66A और 67A के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह को जल्द मिलेगा दो नया रिंग रोड, तीन नए सड़क निर्माण योजना की स्वीकृतिः सुदिव्य कुमार सोनू

Related Articles

Back to top button