
Ranchi : तत्काल टिकट के दलालों पर छापेमारी जारी है. हटिया आरपीएफ की टीम और क्राइम इंटेलीजेंस ब्यूरो के नेतृत्व में गुरुवार को एचईसी सेक्टर-2 स्थित स्वर सामवेद नाम के दुकान में छापेमारी करते हुए संचालक सुमित सिंह को पौने दो लाख के तत्काल टिकट के साथ गिरफ्तार किया है. सभी टिकट सीज करने के साथ ब्लॉक कर दिया गया. छापामारी का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर हटिया अजय कुमार सिंह ने किया.
इसे भी पढ़ें :पलामू : चतरा सीट को लेकर महागठबंधन में हालात ठीक नहीं, राजद ने कांग्रेसियों का किया विरोध, धीरज साहू…
तत्काल टिकट के दलालों के हेरफेर की लगातार मिल रही थी खबरें
मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ और क्राइम इंटेलीजेंस ब्यूरो को तत्काल टिकट के दलालों के हेरफेर की खबरें लगातार मिल रही थी. जिसके बाद से आरपीएफ और क्राइम इंटेलीजेंस ब्यूरो के द्वारा संयुक्त अभियान चला कर छापेमारी की गयी. 1,72,115 लाख रुपए के तत्काल टिकट,एक कंप्यूटर, एक मोबाइल समेत 4 एटीएम कार्ड बरामद किये गये.
इसे भी पढ़ें : मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आदिवासी महिलाओं के साथ एडीएफ ने चुना महुआ
संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर रेलवे पुलिस कर रही है जांच
जहां भी तत्काल टिकट के दलालों की हेरफेर की खबरें और संदिग्ध गतिविधि पाई जा रही है, रेल पुलिस की टीम वहां पहुंच कर जांच कर रही है. गिरफ्तार सुमित सिंह के ऊपर कार्रवाई करने के लिए रेलवे मजिस्ट्रेट रांची के सामने पेश किया गया.
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील: अब तीन के बजाय सिर्फ दो दिन ही बच्चों को दिया जायेगा अंडा




