
Latehar : महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरुंदम स्थित छत्तीसगढ़ मोड़ पर तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने हथियार दिखा कर एक बाइक लूट ली. वहीं घटना के बाद अपराधी छत्तीसगढ़ की ओर भाग गए. घटना की जानकारी देते हुए लूट के शिकार हुए असगर अंसारी ने बताया कि गुमला जिला के चैनपुर गांव से लौटने के दौरान ग्राम कुरुंद स्थित छत्तीसगढ़ मोड़ पर तीन हथियार बंद अपराधियों ने हथियार दिखाकर बाइक रुकवायी. जिसके बाद मारपीट करते हुए मोबाइल और पैसे की मांग की. जिस पर किसी तरह जान बचा कर बाइक वहीं छोड़ कर भाग गया. जिसे लेकर वे छत्तीसगढ़ की ओर भाग गए. मुमताज अंसारी ने बताया कि इस संबंध में थाने को सूचना दे दी गई है.



