
Latehar: जिप उपाध्यक्ष लातेहार अनीता देवी ने उपायुक्त एवं महाप्रबंधक मगध संघमित्रा क्षेत्र को पत्र लिखकर बालूमाथ में सेंट्रल लाइब्रेरी बनाने की मांग की थी, जिस पर महाप्रबंधक मगध संघमित्रा क्षेत्र का पत्र उपाध्यक्ष के नाम प्राप्त हुआ है, जिसके तहत उन्होंने जानकारी दी है कि आपके द्वारा दिए गए पत्र के आलोक में सीएसआर समिति के द्वारा बालूमाथ प्रखंड में सेंट्रल लाइब्रेरी की व्यवस्था को सीसीएल द्वारा अनुमोदित किया गया है, इस पर आगे कार्रवाई की जा रही है.
अनीता देवी ने बताया कि लाइब्रेरी जितनी जल्द हो बनाना चाहिए, क्योंकि इससे एक तरफ जहां क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार बढ़ेगा, वहीं दूसरी ओर दिशाहीन हो रहे युवक युवतियां भटकाव का मार्ग छोड़ सही रास्ते पर आएंगे और इससे अप्रत्यक्ष रूप से अपराध पर भी लगाम लगेगा.




