
Ranchi: बिहार चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस सेवा के विभिन्न वर्गों में सिपाही नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है.
कुल 11,800 पदों के लिए बिहार पुलिस, बिहार मिलिट्री पुलिस(बीएमपी), स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन(एचआइआरबी) और बिहार स्टेट इंडस्ट्रीयल सेक्युरिटी बटालियन (बीएसआइएसबी) में नियुक्ति की जायेगी.
इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने होंगे. आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जो 4 नवंबर तक चलेगी. यह नियुक्ति की सीधी प्रक्रिया है.
इसे भी पढ़ें – #BJP विधायक ढुल्लू महतो सहित पांच को डेढ़ साल की सजा, बरोरा थानेदार की वर्दी फाड़ने का मामला
लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक जांच
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक जांच के आधार पर किया जायेगा. दोनों के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी.
चयन प्रक्रिया के पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी. इस लिखित परीक्षा में प्रश्नों का स्तर 12वीं स्तर का होगा. 100 अंक की लिखित परीक्षा ली जायेगी.
एक-एक प्रश्न पत्र दो-दो घंटे का होगा. प्रत्येक प्रश्नपत्र 100 अंक का होगा. सही उत्तर के लिए 1 अंक दिये जायेंगे. लिखित परीक्षा में 30 फीसदी अंक लानेवाले उम्मीदवार ही शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल होंगे.
उम्मीदवारों का रिजल्ट कोटिवार निकाला जायेगा. प्रत्येक कोटि में पांच गुणा रिजल्ट जारी किया जायेगा. शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद व गोला फेंक कराया जायेगा.
मेरिट लिस्ट इन्हीं जांच परीक्षाओं में मिले प्राप्तांक के आधार पर जारी किया जायेगा. आवेदन शुल्क एससी-एसटी उम्मीदवार के लिए 112 रुपये व अन्य के लिए 450 रुपये है.
इसे भी पढ़ें – बेलऑउट पैकेज से इनकार कर चुकी मोदी सरकार अब #BSNL और #MTNL को बंद करने की सोच रही
श्रेणी के अनुसार रिक्तियां
| अनारक्षित | 4778 |
| इब्ल्यूएस | 1188 |
| एससी | 1893 |
| एसटी | 119 |
| ओबीसी | 2129 |
| बीसी | 1419 |
| महिला बीसी | 354 |
यहां हैं रिक्तियां
| पटना 1125 |
| नालंदा 408 |
| बक्सर 259 |
| भोजपुर 204 |
| रोहतास 328 |
| कैमूर 221 |
| गया 648 |
| औरंगाबाद 287 |
| नवादा 152 |
| जहानाबाद 196 |
| अरवल 158 |
| मुजफ्फरपुर 322 |
| वैशाली 234 |
| शिवहर 174 |
| सीतामढ़ी 140 |
| बेतिया 211 |
| बगहा 276 |
| मोहितारी 554 |
| सारण 191 |
| सिवान 122 |
| गोपालगंज 38 |
| दरभंगा 304 |
| मधुबनी 181 |
| समस्तीपुर 193 |
| सहरसा 65 |
| सुपौल 86 |
| मधेपुरा 16 |
| पूर्णियां 119 |
| किशनगंज 203 |
| कटिहार 243 |
| अररिया 115 |
| भागलपुर 342 |
| बांका 62 |
| नवगछिया 34 |
| खगड़िया 90 |
| मुंगेर 243 |
| बेगूसराय 316 |
| शेखपुरा 59 |
| लखीसराय 60 |
| जमुई 19 |
| रेल पटना 127 |
| रेल जमालपुर 78 |
| रेल मुजफ्फरपुर 120 |
| रेल कटिहार 63 |
| बीएमपी पटना एक 51 |
| बीएमपी दो डेहरी 44 |
| बीएमपी तीन बोध गया 77 |
| बीएमपी चार डुमरांव 114 |
| बीएमपी पांच पटना 122 |
| बीएमपी छह मुज्जफरपुर 88 |
| बीएमपी सात कटिहार 136 |
| बीएमपी आठ बेगूसराय 248 |
| बीएमपी नौ जमालपुर 179 |
| बीएमपी दस पटना 157 |
| बीएमपी 11 जमुई 88 |
| बीएमपी 12 सहरसा 115 |
| बीएमपी 13 दरभंगा 75 |
| बीएमपी 14 पटना 46 |
| बीएमपी 15 बगहा 79 |
| एमएमपी आरा 1 |
| महिला सशस्त्र वाहिनी सासाराम 3 |
| बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी 500 |
| स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन 371 |
इसे भी पढ़ें – #BJP में शामिल होने वाले हत्या के आरोपी शशिभूषण मेहता हैं 10 मामलों में आरोपी



