
Mumbai: फेस्टीव सीजन पर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है. SBI ने सभी तरह के लोन पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.10 प्रतिशत कम कर दिया है.
बुधवार को इसकी घोषणा की गयी. इस कटौती के बाद से लोन्स सस्ते होंगे.साथ ही बैंक ने एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर को भी 0.25 प्रतिशत घटा दिया है.
इसे भी पढ़ेंःआर्थिक संकट : #ZeeGroup के अखबार डेली न्यूज एंड एनालिसिस का प्रकाशन बंद
MCLR में छठी कटौती
बैंक ने एक बयान में इसकी जानकारी दी. उसने कहा कि संशोधित एमसीएलआर 10 अक्टूबर से तथा संशोधित जमा ब्याज दर एक नवंबर से प्रभावी होगी.
इस कटौती के बाद एक साल के लोन का एलसीएलआर कम होकर 8.05 फीसदी पर आ गया है.
बैंक ने इस साल एमसीएलआर में यह छठी कटौती की है. यह कटौती रेपो दर से जुड़े कर्ज पर प्रभावी नहीं होगी.
इस कटौती के बाद एक साल के ऋण का एलसीएलआर कम होकर 8.05 प्रतिशत पर आ गयी है. रेपो रेट घटने से बैंकों पर भी ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ता है.
बैंक ने कहा, ‘‘त्योहारी मौसम को देखते हुए सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को फायदा देने के लिये हमने सभी परिपक्वता अवधि के ऋण पर एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत घटा दिया है.’’
बैंक ने कहा कि प्रणाली में पर्याप्त नकदी को देखते हुए उसने एक लाख रुपये तक की जमा राशि पर ब्याज दर 3.50 प्रतिशत से घटाकर 3.25 प्रतिशत कर दिया है.
इसे भी पढ़ेंःबेलऑउट पैकेज से इनकार कर चुकी मोदी सरकार अब #BSNL और #MTNL को बंद करने की सोच रही




