World

अमेरिकाः टेक्सास के शॉपिंग मॉल में युवक ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं, 20 की मौत

El Paso: अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में 20 लोग मारे गये. इस घटना में 26 लोग घायल हैं. अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस घटना के बाद 21 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है. इसका नाम एलन बताया जा रहा है. स्थानीय केटीएसएम9 समाचार चैनल ने पहले 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी. इस खभर में इस बात का उल्लेख नहीं था कि कितने लोगों की मौत हुई है. थोड़ी देर बाद स्थिति साफ होने पर पता चला कि इस घटना में 20 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीरः बाहरी छात्रों को घाटी छोड़ने का निर्देश, सामान जमा कर रहे लोग

टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि यह टेक्सास के इतिहास के सबसे घातक दिनों में से एक था. उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास में मास शूटिंग का 8वां मामला है. इससे पहले साल 1984 में सैन यसिड्रो में शूटिंग में 21 लोग मारे गये थे.

इसे भी पढ़ें – कहानी एक ‘गांधी’ पसंद डायरेक्टर साहब की…

गोलीबारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि रिपोर्ट बहुत दर्दनाक हैं और बहुत से लोग मारे गये हैं. उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा रही है. ट्रंप ने कहा कि घटना के संबंध में गवर्नर से बात हुई है. फेडरल गवर्नमेंट का पूरा समर्थन रहेगा. भगवान आप सभी के साथ है. बता दें कि मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय एलन के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें – घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात पाकिस्तानी आतंकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया

Related Articles

Back to top button