
Jamshedpur: राम नवमी की तैयारी शहर में जोर-शोर से चल रही है,एक तरफ पूरा शहर भगवा रंग में रंग चुका है तो वहीं दूसरी तरफ कलाकारों द्वारा भी एक से बढ़कर एक गीत व एलबम का निर्माण किया जा रहा है. झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन के टीम द्वारा एक जोशीला रामनवमी गीत तैयार किया जा रहा है, जिसका पोस्टर सोमवार को सूर्यमंदिर के पुजारियों ने जारी किया. इस एलबम का नाम ‘हर घर भगवा’ रखा गया है. मंदिर के पुजारी पंडित रविंद्र पाठक ने कहा की गीत सुनकर मन श्री राम के भक्ति में लीन हो गया. उम्मीद है कि यह गीत देशभर में धूम मचाएगी. इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है. इस एलबम की शूटिंग भी शहर में ही की गई है. वीडियो में श्री श्री शिव बजरंग अखाड़ा समिति सोनारी के सदस्य भी कर्तव्य दिखाते नजर आएंगे.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में जंगल से भटक कर गांव पहुंचे हिरण की कुत्तों ने ली जान, चंद्री गांव का मामला
एलबम का निर्देशक मनोज पांडे हैं. उन्होंने कहा कि एल्बम के गीत अमित तिवारी है.वहीं, निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमेन अवनीश श्रीवास्तव और शहर के जाने माने साइंस शिक्षक आलोक राज सिंह है. एलबम में संगीत प्रभाकर पांडे और रेकॉर्डिस्ट युवराज अनुभव हैं. इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडेय, पंडित रविंद्र पाठक, निलेश कुमार, गौतम लोहार, सुमंत चौबे, बबलू, सुपर बबलू, अरमान, महेंद्र गोप, करण आदि कलाकार उपस्थित थे.
एलबम तैयार करने वाली टीम
– निर्देशक : मनोज पांडे, उदय साहू
– निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव (नेहिश),आलोक राज सिंह (शिक्षक)
– गायक : अजीत अमन
– गीत : अमित तिवारी
– संगीत : प्रभाकर पांडे
– रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग मास्ट्रिंग: युवराज अनुभव
– एडिटिंग एंड डीओपी : गौतम लोहार,
– सहयोग : डा. संतोष गुप्ता, आलोक कुमार, सुपर बबलू, श्री शिव बजरंग अखाड़ा समिति सोनारी, समिति के अध्यक्ष अनंत पांडे, उपाध्यक्ष संजय सिंह, संरक्षक सोमनाथ पांडे.




