JharkhandLead NewsRanchi

चाईबासा पुलिस ने दो एसएलआर राइफल किया बरामद

Ranchi: झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं.  इसको लेकर राज्य की पुलिस सतर्क है. झारखंड पुलिस लगातार सर्च अभियान और नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी बीच चाईबासा पुलिस ने दो एस लार राइफल बरामद किया है. यह हथियार प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के ही अन्य सदस्य अमित मुण्डा, प्रभात मुण्डा, चमन उर्फ लम्बु, सालुका कायम, रिसिब उर्फ जिउरी, बुलबुल, बीर सिंह, हेमंती एवं संजय के द्वारा कराईकेला थानान्तर्गत लादुराडीह एवं सुरुगाडा के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में हथियारों को छुपाकर रख गया है, जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा के नेतृत्व में सीआर०पी०एफ० 157 BN के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए उक्त जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया। संयुक्त अभियान दल द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान कल कराईकेला थानान्तर्गत लादुराडीह एवं सुरूगाड़ा के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र से 02 (दो) एस०एल०आर० रायफल बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया.

Related Articles

Back to top button