Dhanbad

धनबाद मंडल कारा में कैदी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Dhanbad: धनबाद के मंडल कारा में एक कैदी की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई, जिसके बाद परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. मृतक सोबरन चौहान को केंदुआ पुलिस ने शराब से संबंधित मामले में शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया था. शनिवार की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ जाने से उसे एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को रविवार की सुबह मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. परिवार वालों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. यह घटना शनिवार की देर शाम डीसी और एसएसपी के जेल में छापेमारी के बाद हुई है.

 

Related Articles

Back to top button