JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: हुरलुंग में चला आजसू का जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम, कई हुए पार्टी में शामिल

Jamshedpur : आजसू जिला कमेटी का जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग पंचायत में हुआ. कार्यक्रम के दौरान ही कई लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली. मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार जनहित में नहीं बल्कि अपने हित में कार्य कर रही है, जो झारखंडी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. सरकार की मंशा राज्य में बेहतर शासन व्यवस्था नहीं बल्कि राज्य बेचकर अपनी पूंजी जमा करना है.

उन्‍होंने कहा कि आजसू के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, जिन्होंने इस राज्य को सजाने और संवारने का सपना लेकर एक वृहद झारखंड की सोच रख भविष्य में बेहतर झारखंड की कल्पना की, उनके हाथों को मजबूत करने के लिए जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम का आयोजन पूरे राज्य में चलाया रहा है. कार्यक्रम में मुख्यरूप से फनीभूषण महतो, राजेश कर्मकार, मनोज गुप्ता, मजेन कर्मकार, उज्ज्वल कर्मकार, सुखदेव कर्मकार, नागेंद्र गुप्ता, राजवीर सिंह, भीम कुमसांडी, सोनू कुमार, प्रेम कुमार, एम कर्मकार, उमेश लोहार, रोशन कर्मकार, राहुल कर्मकार, आकाश बेहरा, तेनु जानसन, जगरनाथ महतो, रामू मुंडा, शानू लोहार, जीतलाल कर्मकार समेत अन्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-चाईबासा: संत रविदास के कथन को कांग्रेस ने विचारधारा के रूप में अपनाया: सुनीत

Related Articles

Back to top button