JamshedpurJharkhand

Ghatshila: दिलीप बेसरा ने हंसते-हंसते भारत भूमि की रक्षा के लिए कुर्बानी दी: लखन मार्डी   

Ghatshila : शहीद दिलीप बेसरा की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने समर्थकों के साथ शहीद दिलीप बेसरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लखन मार्डी ने कहा कि दिलीप बेसरा ने हंसते-हंसते भारत भूमि की रक्षा के लिए कुर्बानी दी. दिलीप के माता-पिता को नमन है, जिन्होंने ऐसे वीर पुत्र को जन्म दिया. देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीद दिलीप बेसरा का जन्म मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल गांव में पिता सिंगराय बेसरा व माता फूलमनी बेसरा के घर में 16 फरवरी 1983 को हुआ था.

मौके पर मंडल के कोषाध्यक्ष विक्रम साव, सुबोध सिंह, गोपेश्वर राय, मंडल कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, सुजन कुमार मन्ना, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज प्रसाद, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मनदीप सिंह काका, मुकेश गिरी, फुफा बारिक, डॉ नरेश महतो सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur: हुरलुंग में चला आजसू का जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम, कई हुए पार्टी में शामिल

Related Articles

Back to top button