
Ranchi : झारखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 46 पुल योजनाओं का डीपीआर तैयार करा लिया गया है. इसकी स्वीकृति भी मिल गयी है. इनमें कुछ के लिए निविदा जारी कर दी गयी है, जिसका निपटारा भी किया जा रहा है. जल्द ही संवेदकों को काम अवार्ड किया जायेगा. बता दें कि ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल की ओर से राज्य के सभी 82 विधायकों से पुल निर्माण की अनुशंसा मांगी गयी थी. जिसमें सभी विधायकों की अनुशंसा भी मिल गयी है. हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुशंसा से एक-एक पुल का निर्माण कराया जाना है. इनमें कई बड़े पुल की योजना है जिसमें 10-12 करोड़ की लागत आयेगी. ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही शेष योजनाओं की स्वीकृति के लिए कार्रवाई की जा रही है.
सभी का डीपीआर निर्माण का काम भी अंतिम चरण में है. जल्द ही इन योजनाओं की स्वीकृति करा कर काम शुरू किया जायेगा. इस वित्त वर्ष की समाप्ति में काफी कम समय बचा है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड : खराब भोजन को लेकर बच्चों ने खुद को कमरे में किया बंद, डीसी के हस्तक्षेप के बाद बनी बात
ऐसे में यह प्रयास हो रहा है कि 31 मार्च के पहले सारी योजनाओें की स्वीकृति देकर टेंडर का निपटारा कर दिया जाये.
विभाग ने इंजीनियरों को कहा है कि जल्द ही सारी प्रक्रिया पूरी करें ताकि इस मद में आवंटित राशि का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके. योजनाओं पर राशि खर्च करने के लिए भी इंजीनियरों को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें:दीपिका पांडेय सिंह को 8 मार्च तक राहत, नहीं होगी पीड़क कार्रवाई




