JharkhandRanchi

‘एक बूथ, 25 यूथ’ थ्योरी के साथ आगे बढ़ेगी आजसू, विधानसभा चुनाव में 30 सीटों पर ठोंक सकती है दावा

Ranchi: गिरिडीह में झामुमो का किला भेदने के लिए आजसू की थ्योरी थी, एक बूथ 25 यूथ. इस थ्योरी ने आजसू का न सिर्फ जनाधार बढ़ाया, बल्कि 2.48 लाख वोटों के अंतर से जीत भी दिलायी. गिरिडीह में 2300 बूथों पर 57500 यूथ की फौज खड़ी की गयी थी. अब विधानसभा चुनाव में भी आजसू इसी थ्योरी के साथ आगे बढ़ेगी.  रांची और हजारीबाग में इस थ्योरी को कंप्लीट कर लिया गया है. अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी इस पर तेजी से काम हो रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव में आजसू कम के कम 30 सीटों पर अपना दावा ठोंक सकती है. हालांकि पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – मानदेय नहीं मिलने से परेशान पारा शिक्षक ने की आत्मदाह की कोशिश, डीसी ऑफिस के सामने हंगामा 

स्थानीय मुद्दों के साथ आगे बढ़ेगी आजसू

विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ आजसू आगे बढ़ेगी. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि पार्टी के अपने मुद्दे हैं. मुद्दों के साथ कोई समझौता नहीं होगा. स्थानीयता, नियोजन नीति, सीएनटी-एसपीटी में संशोधन, विस्थापन और एसटी-एससी व पिछड़ी जाति को मिला कर 73 फीसदी आरक्षण के मुद्दों के साथ आजसू विधानसभा चुनाव में जायेगी. विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को संसद में रखा जायेगा. इसके लिए आजसू शुरू से ही प्रयासरत है. स्पेशल स्टेटस के लिए बरही से बहरागोड़ा तक 343 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला भी बनायी गयी थी.

इसे भी पढ़ें – सीएम रघुवर दास ने दुमका में भरा दंभ, कहा- चुनाव के लिये हम हैं तैयार, दो तिहाई मिलेगा बहुमत

सामाजिक समीकरणों पर भी रहेगा फोकस

आजसू समाज के सभी वर्गों को साधने पर भी फोकस करेगी. सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रख कर रणनीति  तैयार की जा रही है ताकि पार्टी की पहुंच समाज के हर तबके तक हो सके. जिला से लेकर पंचायत स्तर पर इसमें काम किया जा रहा है. इसकी मॉनिटिरिंग पार्टी के वरीय नेता कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – आर्थिक सुस्ती के खिलाफ मोदी सरकार को उठाने होंगे बड़े कदम

रामचंद्र सहिस हो सकते हैं आजसू कोटे से मंत्री

चंद्रप्रकाश चौधरी के सांसद बन जाने से एक मंत्री का पद खाली हो गया है. सूत्रों के अनुसार चंद्रप्रकाश चौधरी दो-तीन दिन के अंदर मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसे में आजसू कोटे से ही एक विधायक को मंत्री पद दिया जायेगा. जिसमें जुगसलाई से आजसू विधायक रामचंद्र सहिस रेस में आगे हैं. इस मसले पर पार्टी जल्द निर्णय लेगी.

इसे भी पढ़ें – दुमकाः 1955 में बने कुएं से प्यास बुझा रहे ग्रामीण, डीप बोरिंग नहीं हुई चालू

Related Articles

Back to top button