
Bhagalpur: महाशिवरात्रि के दिन अजगैबीनाथ मंदिर मे शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पडा हैं. मंगलवार की सुबह से ही शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान कर अजगैबिनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग में जल अर्पण करते हुए मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की. मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया महाशिवरात्रि के दिन सभी जगहों से शिव भक्त पहुंचते हैं. खासकर सुल्तानगंज शहरवासी ज्यादा रहते हैं. प्रशासन द्वारा सभी तैयारी मंदिर परिसर मे की गई हैं. किसी भी प्रकार का परेशानी नहीं हैं. वहीं महिला थाना इस्पेक्टर किरण सोनी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शिव भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए महिला पुलिस बल एंव पुलिस बल की तैनाती की गई हैं.
इसे भी पढ़ें: जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन, ‘शराब छोड़ो दूध पियो’ का दिया नारा
मंदिर में हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि के दिन उत्तरवाहिनी गंगा जल भर कर बाबा बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए. ऐसी मान्यता हैं कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का पुजा करने से सारे भक्तों का मनोकामना पूर्ण होते हैं. बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का पूजा-पाठ करने आते हैं.




