
Ranchi: दशम फॉल थाना क्षेत्र के हेसापीढ़ी गांव के रहनेवाले अजय मुंडा की हत्या पुष्कर मुंडा ने की थी. इस मामले का खुलासा करते हुए बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी पुष्कर मुंडा ने अपनी के साथ अजय मुंडा को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था. जिसके बाद पुष्कर ने धारदार हथियार से मार कर अजय की हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें- #Nirbhaya_Case : राष्ट्रपति ने चौथे दोषी पवन की दया याचिका भी खारिज की, फांसी से बचने के सारे रास्ते बंद
पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख कर गुस्से में की हत्या
जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को अजय मुंडा की बस छूट जाने के कारण वह पुष्कर मुंडा के घर पर रुका हुआ था. इसी दौरान पुष्कर मुंडा अपने घर पहुंचा और अजय को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. उसने अपना आपा खो दिया.
इसी दौरान पुष्कर अजय को शराब पिलाने के बहाने अपने घर से थोड़ी दूर ले गया. वहीं पर पुष्कर मुंडा की धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी. अजय के चेहरे को ईंट से कुचल कर झाड़ी में छिपा दिया था.
इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus क्या है, यह कितना खतरनाक है और इससे कैसे बचें, जानें विस्तार से…
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अजय का शव बरामद होने के बाद बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्कर मुंडा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयोग की गयी कुल्हाड़ी बरामद किया. आरोपी पुष्कर ने घटना में अपना संलिप्तता स्वीकार कर ली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें – देशवासी दिल्ली दंगे में उलझे रहे और देश की संपत्तियां कौड़ियों के मोल में अडानी-अंबानी को सौंपने की तैयारी



