Chaibasa

चक्रधरपुर शहर में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन ने जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Chakradharpur: चक्रधरपुर की सीआरपीएफ 60वीं बटालियन ने रविवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुत्थाल कर रहे थे. इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने चक्रधरपुर की असंतालिया , पोड़ाहाट स्टेडियम,भगत सिंह चौक, थाना रोड ,पवन चौक समेत अन्य स्थानों पर झाड़ू लेकर साफ-सफाई की व कचरों का उठाव किया. साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति के जागरूक भी किया गया. इस मौके पर सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुत्थाल के अलावे अन्य अधिकारी, जवान शामिल थे.

Related Articles

Back to top button