
Ranchi: जनहित फाउंडेशन के द्वारा हटिया स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अजित कुमार को सम्मानित किया गया. वे अभी सदर अस्पताल, रांची में सेवा दे रहे हैं. अजित कुमार के मुताबिक सदर अस्पताल, रांची में पिछले तीन सालों से हमसब लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के क्षेत्र में लगातार एक कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं. अभी तक वहां 10 से 12 प्रकार के नए लेप्रोस्कॉपी सर्जरी की शुरुआत की जा चुकी है. सदर अस्पताल, रांची पहला ऐसा जिला अस्पताल है जहां लेप्रोस्कोपिक सर्जरी शुरू की गई. आज वहां काफी एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी हो रही है जो किसी भी जिला अस्पताल के स्तर पर गर्व की बात होती है. हमारी टीम वहां नियमित रूप से पित्त की थैली के पत्थर का ऑपरेशन,अपेंडिक्स का ऑपरेशन, पेट का गोला (cyst) महिला बंध्याकरण, विभिन्न प्रकार के हर्निया का ऑपरेशन लेप्रोस्कॉपी (दूरबीन) विधि के द्वारा कर रही है.




