Fashion/Film/T.V

पाक में परफॉर्म करना मीका सिंह को पड़ा महंगा, AICWA ने लगाया बैन

NW Desk : बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह का परफॉर्मेंस देखने के लिए पल भर में ही भीड़ लग जाती है. लेकिन अब यही परफॉर्मेंस मीका सिंह पर भारी पड़ रहा है. बीते दिनों मीका ने पाकिस्तान के करांची में परफॉर्म किया था और उसी के बाद से बखेड़ा खड़ा हो गया.

करांची में परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह का सोशल मीडिया पर लोगों ने विरोध किया और उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा. परफॉर्मेंस इतना भारी पड़ गया है कि बीती रात ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन की ओर से मीका पर बैन लगा दिया है.

साथ ही सिने एसोसिएशन ने एक बयान जारी करके ये भी साफतौर पर कहा है कि यदि कोई भी इस बैन के खिलाफ जाकर मीका के साथ काम करता है. तो उसपर लीगल एक्शन लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – ढुल्लू तेरे कारण: कोयला लोडिंग बंद होने से बिगड़ रही मजदूरों की स्थिति, कैंसर-हर्ट के मरीज नहीं खरीद पा रहे दवा

कैसे हुआ विवाद

आठ अगस्त की रात मीका ने करांची में परफॉर्म किया था. ये परफॉर्मेंस एक मेंहदी की रस्म पर मीका ने किया था. ये आयोजन जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर रखा था.

जिसमें मीका सिंह ने नाइट परफॉर्मेंस दिया था. इस कार्यक्रम का आयोजन डिफेंस हाउस अथॉरिटी (डीएचए), फेज-8 स्थित 23, बीच एवेन्य में हुआ था. जो डी कंपनी के सदस्य अनीस इब्राहिम और छोटा शकील के करांची में स्थित आवास से बहुत दूर नहीं था.

इसे अलावा ये भी कहा जा रहा है कि आठ अगस्त की ही रात मीका के परफॉर्मेंस के दौरान उस पार्टी में आइएसआइ के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे.

साथ ही पार्टी में भारत का मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम का परिवार भी मौजूद था. इन सबके बाद भी मीका ने उस पार्टी में परफॉर्म किया, जो अब विवाद का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़ें – भारत के सपनों को पंख लगा चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है ‘चंद्रयान-2’, पृथ्वी की कक्षा से निकला बाहर

 

Related Articles

Back to top button