JamshedpurJharkhand

प्रशासन-पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ, खुद करेंगे मतदान, दूसरों को करेंगे जागरूक

Jamshedpur : जमशेदपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिला प्रसाशन द्वारा मतदान के प्रति सभी को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई. जिला मुख्यालय सभागार एवं जिला पुलिस मुख्यालय दोनों ही स्थानों पर तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दौरान शपथ ली.
जिला पुलिस मुख्यालय में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन की अगुवाई में तमाम वरीय अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने खुद मतदान करने एवं इसके प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली. वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान प्रत्येक देशवासी का अधिकार एवं कर्तव्य है. जाति, धर्म, सम्प्रदाय से ऊपर उठकर इस कर्तव्य को सभी को निभाना चाहिए. शपथ ग्रहण के माध्यम से तमाम पुलिस जवान खुद मतदान के प्रति जागरूक रहकर दूसररों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प ले रहे हैं.
वहीं जिला मुख्यालय सभागार में भी सपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. यहां जिले के उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत के नेतृत्व में जिले के तमाम वरीय अधिकारियों एवं मुख्यालय के कर्मचारियों ने भी मतदाता जागरूकता की शपथ ली. झारखंड के तमाम जिलों में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण भी इस दौरान किया गया. सभी ने इस दौरान मतदान के प्रति जागरूक रहकर दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया.

Related Articles

Back to top button