Corona_Updates

मध्य प्रदेश सरकार का दावा : राज्य में हर दिन बन रहे हैं 12,000 कोरोना वायरस जांच किट

Bhopal : मध्य प्रदेश सरकार ने दावा किया है कि कोरोना वायरस से जंग लड़ने में मदद कर रहे कोविड-19 योद्धाओं के लिये प्रदेश में प्रतिदिन 12,000 पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट बनाई जा रही हैं, जबकि राज्य में प्रतिदिन 10,000 पीपीई किटों की आवश्यकता है.

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘प्रदेश में पीपीई किट आवश्यकता से अधिक मात्रा में उपलब्ध हैं. प्रदेश में प्रतिदिन 10,000 पीपीई किटों की आवश्यकता है, जबकि प्रतिदिन 12,000 किट बनाई जा रही हैं.’’

इसे भी पढ़ेंः मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदीः सामूहिक प्रयास का मिला लाभ

मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास केन्द्र के प्रबंध संचालक कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि अभी तक डेढ़ लाख पीपीई किट बनाई जा चुकी हैं. इनमें से इंदौर और भोपाल में लगभग 75-75 हजार किट भेजी गयी हैं.

उन्होंने बताया कि इन्दौर में दानदाता बड़ी संख्या में पीपीई किट की आपूर्ति के लिए आगे आ रहे हैं. पुरूषोत्तम ने कहा कि भोपाल और इन्दौर में लगभग 40,000 पीपीई किट अभी स्टॉक में उपलब्ध हैं और इन्हें आवश्यकतानुसार विभिन्न जिलों में भेजा जा रहा है.

मध्य प्रदेश में अभी तक 2,090 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से अब तक 103 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः गुजरात में कोरोना के ज्यादा खतरनाक होने की वजह #NamasteTrump तो नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button