DhanbadJharkhand

कार्रवाई : धनबाद के चक्रवर्ती नर्सिंग होम को दो महीने के लिए किया गया बंद, जानिए क्या है पूरा मामला

Dhanbad : न्याय प्रणाली पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं अगर आप ईमानदारी से लड़ते हैं तो न्याय जरूर मिलेगा. धनबाद के धनसार स्थित चक्रवर्ती नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच में लापरवाही का खुलासा होने डॉक्टर डी.चक्रवर्ती के खिलाफ बैंक मोड़ थाना में मामला दर्ज किया गया और चक्रवर्ती नर्सिंग होम को दो महीने के लिए बंद करने का आदेश दिया.

इसे भी पढ़ें : PM आवास योजनाः वैसे लाभुक जो आवास की स्वीकृति नहीं करा रहे हैं उन्हें दिया जायेगा नोटिस, योजना होगी वापस

दरअसल दुग्ध के बबलू सिंह की पत्नी सोनी कुमारी का चक्रवर्ती नर्सिंग होम में 7 जून 2019 को गर्भपात के लिए भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान सोनी कुमारी की तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद 11 जून को बीजीएच बोकारो रेफर कर दिया गया वहां से 12 जून को मेडिका रांची रेफर कराया गया लेकिन 24 जून 2019 को मेडिका में सोनी की मौत हो गई थी. मृतका के पति बब्लू सिंह ने चक्रवर्ती नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाया था. अपने आरोप में बब्लू ने कहा कि नर्सिंग होम में सही इलाज नहीं मिलने पर उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ जिससे उसकी मौत हो गई. मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच की और नर्सिंग होम पर लगे आरोप को सही पाया. इसके बाद चक्रवर्ती नर्सिंग होम को 2 माह के लिए बंद करने का निर्देश दे दिया गया.

इसे भी पढ़ें : जानें, किस देश के पूर्व राष्ट्रपति की सुपुत्री इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपना रही है

4 मार्च 2020 को बोर्ड में पक्षकारों ने अपना पक्ष रखा, 8 जून को मुख्यालय रांची से गठित दो सदस्यीय टीम ने दोनों पक्षों को सुना. इस दौरान टीम ने डॉक्टर डी चक्रवर्ती को दोषी पाया इसके बाद सरकार के संयुक्त सचिव एनएमसी और बिहार काउंसलिंग ऑफ मेडिकल रजिस्ट्रेशन को पत्र भेज डॉक्टर चक्रवर्ती का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की अनुशंसा की है.

पूरे मामले में धनबाद सिविल सर्जन श्यामकिशोर कांत ने बताया कि चक्रवर्ती नर्सिंग होम को दो महीने के लिए बंद करने का निर्देश दिया गया है अगर इस दौरान नर्सिंग होम में इलाज करते हुए पाया जाता है तो नर्सिंग होम को सील किया जाएगा. वहीं गिरफ्तारी को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि FIR. हुई है गिरफ्तार करना पुलिस का मामला है.

इधर, मृतका सोनी कुमारी के पति बब्लू सिंह अभी भी संतुष्ट नहीं है उन्होंने कहा कि नर्सिंग होम को पूरी तरह से सील किया जाय और दोषी डॉक्टर की गिरफ्तारी हो.

इसे भी पढ़ें : AIBE : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा से पहले छात्रों को दी राहत, ले जा सकेंगे शॉर्ट नोट्स वाले Bare Act

Related Articles

Back to top button