JharkhandLead NewsRanchi

जलस्रोतों की सफाई के लिए निगम का प्लान, पौने चार करोड़ की फ्लोटिंग मशीन से होगी सफाई

Vivek Sharma

Ranchi: हाईकोर्ट की फटकार के बाद रांची नगर निगम शहर के जलस्रोतों को बचाने को लेकर रेस हो गया है. वहीं इसके किनारे से अतिक्रमण हटाने के अलावा अब पॉल्यूशन से बचाने के भी सारे इंतजाम किए जा रहे है जिससे कि जलस्रोत के अलावा उसमें पानी की गुणवत्ता भी बनी रहे. वहीं इस कड़ी में अब तालाबों और डैम की सफाई भी प्राथमिकता में रखी गई है. ऐसे में जलस्रोतों की सफाई के लिए रांची नगर निगम एमफिबियस एक्सकैवेटर (कचरा निकालने वाली) मशीन खरीदने का जा रहा है. जिसके लिए 3.75 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. बताते चलें कि नगर विकास विभाग ने राशि की स्वीकृति दे दी है.

 

नगर निगम ने निकाला टेंडर

मशीनों की खरीदारी के लिए रांची नगर निगम ने टेंडर कर दिया है. जल्द ही ये मशीनें नगर निगम के बेड़े में शामिल होगी. ये मशीनें पानी पर फ्लोट करेगी. जिससे कि जलस्रोतों में फैले कचरे को बेहतर ढंग से साफ किया जा सकेगा. वहीं तालाबों में जलकुंभी की सफाई के लिए कई दिनों तक मशक्कत भी नहीं करनी होगी.

इसे भी पढ़ेंः100 दिन काम पूरा करने वाले 500 मनरेगा श्रमिकों का किया जायेगा कौशल विकास

पानी की क्वालिटी रहेगी मेंटेन

जलस्रोतों की पानी की क्वालिटी मेंटेन रहे इसके लिए नगर निगम ने कमिटी बनी है. ये कमिटी झारखंड स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगी. वहीं पूजा के दौरान जलस्रोतों में किए जाने वाले विसर्जन और उसके बाद पानी की क्वालिटी चेक की जाएगी. वहीं पता लगाया जा सकेगा कि किस वजह से पॉल्यूशन बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ेंःPM आवास योजनाः वैसे लाभुक जो आवास की स्वीकृति नहीं करा रहे हैं उन्हें दिया जायेगा नोटिस, योजना होगी वापस

जलस्रोत साफ रखने की तैयारी

-जलाशयों को चिन्हित करते हुए उसमें विसर्जन के लिए अलग से जलकुंड का निर्माण

-शहर की पूजा समितियों और आमजनों को कुंड में विसर्जन करने हेतु जागरूक करना

-पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की गाइडलाइन की जानकारी देने के लिए वर्कशॉप का आयोजन करना

-पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की हिंदी कॉपी का वितरण

-इको फ्रेंडली पूजा का आयोजन करने और पंडाल परिसर में ही विसर्जन की व्यवस्था करना

-रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सोसायटी कैंपस में ही पूजा के बाद विसर्जन की व्यवस्था करें

Related Articles

Back to top button