DeogharJharkhand

भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा के अध्यक्ष बने संतोष शर्मा

Deoghar: गुरुवार को भारत विकास परिषद बैद्यनाथ धाम शाखा का वार्षिक चुनाव प्रांत द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अजय कुमार राय के देखरेख में एवं प्रांतीय संगठन मंत्री प्रो अरविंद कुमार झा की उपस्थिति संपन्न हुआ. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए संतोष शर्मा के नाम प्रस्ताव प्रभात चरण मिश्र ने दिया. जिसका समर्थन प्रशांत कुमार सिन्हा एवं विशाखा सिंह ने किया. सचिव पद के लिए मनोज मिश्रा के नाम का प्रस्ताव प्रो विनोद कुमार सिन्हा दिया और समर्थन प्रो राखी रानी और विजय कुमार पांडेय ने किया. कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रीतेश पांडेय के नाम का प्रस्ताव सुशील कुमार ने दिया और समर्थन प्रभाकर शांडिल्य ने किया.

जिसके बाद पर्यवेक्षक अजय राय तीनों के निर्विरोध चूने जाने की घोषणा. कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया.

इसे भी पढ़ें:गया में डॉक्टर दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत, धनबाद से जा रहे थे औरंगाबाद

मौके पर फिर पर्यवेक्षक श्री राय को संतोष शर्मा व पूनम प्रकाश सिंह के द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया. भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रो अरविंद कुमार झा को प्रो राखी रानी और प्रभात चरण मिश्र ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में गेट की परीक्षा में पूरे भारतवर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रज्ञा भारती को भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर प्रज्ञा भारती ने सभी बच्चों को संदेश दिया कि मेहनत के आगे किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई टिक नहीं सकती है और सफलता जरूर मिलेगी. इसलिए सभी कड़ी मेहनत करें तो कुछ भी संभव है. मंच संचालक की भूमिका में प्रभाकर शांडिल्य थे.

इसे भी पढ़ें:दीपक प्रकाश ने झारखंड में PMGSY पर राज्यसभा में उठाया सवाल, केंद्र के पास झारखंड से संबंधित एक भी मामला लंबित नहीं

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को बधाई दी व माला पहनाकर उनका स्वागत किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई.

आखिर में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई. इस अवसर पर विशाखा सिंह, प्रशांत कुमार सिन्हा, जगदीश मुंदड़ा, अजय रंजन, पूनम प्रकाश सिंह, प्रभाकर, विजय कुमार पांडेय, प्रभात चरण मिश्र, पूनम रंजन, मनोज मिश्रा, अरविंद कुमार झा, प्रीतेश पांडे, संतोष कुमार, संजय कुमार, शशि शर्मा, डॉ बीके सिन्हा आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:पाकिस्तानी PM Imran Khan की कुर्सी खतरे में, 3 अप्रैल को होगी अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

Related Articles

Back to top button