BiharCrime News

पटना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार

Patna: पटना पुलिस ने दो तस्करों को गांजे के साथ शानिवर को गिरफ्तार किया है. मामला पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप का है. पुलिस की पकड़ में आये गांजा तस्कर गिरोह के सरगना विष्णु की निशानदेही पर पान गुमटी के आड़ में गांजे की बिक्री करने वाले दुकानदार संजय कुमार को धर दबोचा गया.

इसे भी पढे़ं:By-Poll Results 2022 में BJP हुई साफ, बिहार में RJD, महाराष्ट्र में कांग्रेस और बंगाल में TMC का चला जादू

मामले की जानकारी देते हुए सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने बताया है कि मुख्य सरगना विष्णु नौबतपुर इलाके का रहने वाला है. वही संजय कुमार धनरुआ का रहने वाला है.

दोनों आरोपी काफी लंबे समय से गांजे की तस्करी इलाके में कर रहे थे. इस गिरोह का मुख्य सरगना विष्णु सहित उसके सहयोगी संजय कुमार से 361 ग्राम गांजे व 300 सिगरेट में भरे गए गांजे को बरामद किया है. काम्या मिश्रा ने बताया कि पकड़ में आये अपराधियो पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढे़ं:Jharkhand Politics : कोरोना प्रोत्साहन राशि पर बन्ना बनाम सरयू के बखेड़े में अब आगे क्या?

Related Articles

Back to top button