GiridihJharkhand

गिरिडीह : महावीर मंडल की बैठक में सरकार के फैसले का विरोध, रामनवमी में पाबंदियों पर जताई आपत्ति

Giridih : हेमंत सरकार द्वारा पाबंदियों के बीच रामनवमी और सरहुल जुलूस निकालने की अनुमति देने का विरोध किया जा रहा है. गुरूवार को हिंदू जागरण मंच ने राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया है.
गुरुवार को गिरिडीह महावीर मंडल की बैठक हुई, जिसमें शहर के दर्जन भर अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

बैठक में निर्भय सिंह, बाबुल गुप्ता, दीपक शर्मा, राजू यादव, नरेन्द्र सिंह, अशोक यादव समेत कई अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:दीपक प्रकाश ने झारखंड में PMGSY पर राज्यसभा में उठाया सवाल, केंद्र के पास झारखंड से संबंधित एक भी मामला लंबित नहीं

मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जब झामुमो की स्थापना दिवस में कोई पाबंदी नहीं तो रामनवमी में पाबंदी क्यों लगायी जा रही है.

कहा कि दो सालों बाद रामनवमी का अखाड़ा और झांकियां शहर में निकलेगी. कमेटी के पदाधिकारियों ने हेमंत सरकार के इस फैसले पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि हर हाल में सरकार को पांबदियां हटानी होगी. डीसी से मिलकर भी इस मामले में सुझाव दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:गया में डॉक्टर दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत, धनबाद से जा रहे थे औरंगाबाद

Related Articles

Back to top button