
Ranchi : निर्वाचन आयोग ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेवानिवृत डीजी केके शर्मा को झारखंड और बंगाल का विशेष पर्यवेक्षक बनाया है. 1982 बैच के आईपीएस अफसर इन दोनों राज्यों में चुनाव के दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती और अन्य कार्यकलापों पर निगरानी रखेंगे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड अर्बन प्लानिंग और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में दो वर्षों तक होगा रांची स्मार्ट सिटी का काम
इन्हें केंद्र सरकार के आग्रह पर आयोग ने विशेष पर्यवेक्षक बनाया है. इस संबंध में निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. झारखंड में केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों की छह सौ अतिरिक्त कंपनियां चार चरणों में होनेवाले चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त किये जायेंगे.
इसके अलावा 15 हजार संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर भी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाने की संभावना है. कमोबेश यही स्थिति पश्चिम बंगाल में भी है. वहां भी झारखंड की तरह ही कई चरणों में चुनाव होंगे.
इसे भी पढ़ें – विजय संकल्प सभा : केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा- महागठबंधन नहीं, देश में बना महा ठगबंधन, बचके रहें
आयोग ने रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर लगाये मतदाता जागरूकता पोस्टर
लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से रांची के दो रेलवे स्टेशनों और बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी पोस्टर लगाये हैं.
इसमें झारखंड में चार चरणों के मतदान की तिथि और राज्य के संसदीय सीटों का नक्शा भी शामिल किया गया है. इसके अलावा मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करने का आह्वान किया गया है. आयोग की तरफ से मतदाता सूची में नाम नहीं रहने के लिए चलाये जा रहे नंबर 1950 का भी प्रचार किया गया है.
इसे भी पढ़ें – भाजपा सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह समेत 17 लोगों का रद्द हो सकता है हथियार का लाइसेंस




