Crime NewsMain Slider

थाना प्रभारी और एएसआइ के बीच हुई मारपीट, एएसआइ ने चलायी गोली, नौ साल के बच्चे को लगी

Dhanbad: होली के दौरान लोगों को हुड़दंग न मचाने और सुरक्षित होली खेलने का फरमान जारी करनेवाली धनबाद पुलिस खुद आम लोगों के लिए खतरनाक साबित हुई. होली के दिन गुरुवार को एक थाना प्रभारी और छोटा बाबू (एएसआई) पर होली का खुमार ऐसा चढ़ा कि दोनों एक-दूसरे को जान से मारने पर आमादा हो गये और दोनों ने एक-दूसरे पर सर्विस रिवाल्वर तान दी. इतना ही नहीं छोटा बाबू ने तो अपने रिवाल्वर से गोली तक दाग दी. लेकिन वो गोली थाना प्रभारी को न लग कर वहां से गुजर रहे एक बच्चे को जा लगी. मामला धनबाद के टुंडी थाना का है.

इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव से पहले रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजधानी में चल रहे मिनी गन फैक्टरी का किया उद्भेदन

पहले से चल रहा था झगड़ा

जानकारी के अनुसार टुंडी थाना प्रभारी सुधीर सिंह और इसी थाना में तैनात एएसआइ कुंदन सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात पर विवाद चल रहा था जो होली की शाम परवान चढ़ गया. थाना में तैनात दोनों अधिकारियों के बीच पहले मारपीट हुई फिर दोनों ने एक दूसरे पर रिवाल्वर तक तान दिया. बताया जा रहा है कि इसी तनातनी के दौरान टुंडी थाना के एएसआइ कुंदन सिंह ने अपने रिवाल्वर से गोली चला दी जो थाना प्रभारी के बजाए वहां से गुजर रहे एक 9 वर्षीय बच्चे को जा लगी.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह सीट पर कैंडिडेट को लेकर आजसू असमंजस में, अब 25 को होगी संसदीय बोर्ड की बैठक

एएसआइ के खिलाफ एफआइआर

बताया जा रहा है कि गोली लगते ही 9 वर्षीय बच्चा वही गिर पड़ा. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया. लोगों ने तत्काल बच्चे को टुंडी पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बच्चे को धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया था. इधर एसएसपी ने सहायक अवर निरीक्षक के विरुद्ध भादवि की धारा 307 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें – महागठबंधन के पार्टी प्रमुखों को आमया ने भेजा पत्र, चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग

Related Articles

Back to top button