ChaibasaJharkhandLead News

Chaibasa: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 आइईडी बरामद

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है. जराइकेला थाना क्षेत्र के बाबूडेरा वनग्राम के पास जंगल में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए पांच आईईडी को बरामद किया गया है और 11 नक्सली बंकर और 6 मोर्चा को ध्वस्त कर दिया गया है. जिला पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन झारखंड जगुआर की टीम द्वारा इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान 15 किलो का एक, 10 किलो का दो, 5 किलो का दो और 4 किलो का दो आईईडी विस्फोटक, जिंदा कारतूस, पाइप, लेथ मशीन, बैटरी, तार सहित अन्य सामान बरामद किया गया. मंगलवार को टोंटो थाना क्षेत्र के वनग्राम बकराबेड़ा के पास जंगल से भी दो आईईडी विस्फोटक बरामद किया गया है. पुलिस के मुताबिक ध्वस्त किए गए बंकरों में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा और उसके टीम के ठहरने की व्यवस्था थी. इन बंकरों का साइज 25 गुणा 35 फीट, 20 गुणा 25 फीट और 15 गुणा 20 फीट था. बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button