
Latehar: लातेहार जिले के नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बक्शी को 50000 रुपए घूस लेते पलामू एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. प्रशासनिक अधिकारी बिल निकासी के एवज में घूस ले रहा था.
पलामू एसीबी की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. प्रशासनिक अधिकारी को मेदिनीनगर कार्यालय लाया जा रहा है. यहां मेडिकल जांच करने के बाद उसे न्याययिक हिरासत भेज दिया जाएगा.




