JharkhandLead NewsRanchi

किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव से 3% अधिक हुई वोटिंग

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के 43 विधानसभा सीटों पर संपन्न मतदान के बाद इवीएम, वीवीपैट आदि स्ट्रांग रूम पहुंच चुके हैं. उन्हें सील कर दिया गया है. स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. सभी 15 जिले के स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में एक-एक कंपनी अर्द्धसैनिक बल तैनात हैं. उन्होंने प्रथम चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि किसी भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मतदान आशानुरूप हुआ, लेकिन शहरी क्षेत्र में कम मतदान हुआ है. आगे के चुनाव को ध्यान में रख कर निर्वाचन आयोग शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर फोकस कर काम करेगा. हालांकि 2019 के विधानसभा चुनाव से इस बार 3% अधिक मतदान हुआ है. गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 43 सीटों पर हुए मतदान का प्रतिशत 66.48 रहा है. इंड ऑफ पोल डेटा में मामूली बढ़ोत्तरी संभावित है. वहीं पोस्टल बैलेट का पूरा डेटा आने के बाद मतदान प्रतिशत में आंशिक बढ़ोत्तरी होगी. उन्होंने बताया कि मतदान के दिन विभिन्न मामलों में कुल दस केस दर्ज किये गये हैं. उसमें कांके, हटिया और रांची में एक-एक, जमशेदपुर पूर्वी में चार, जमशेदपुर पश्चिमी में दो और पलामू में एक मामला दर्ज हुआ है. एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान भी पूर्व से चालू योजना के क्रियान्वयन पर कोई रोक नहीं होती.

उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 2 अरब 13 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है.

Related Articles

Back to top button