JharkhandLead NewsRanchi

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को राज्य से बाहर किया जाए: भाजपा

घुसपैठियों को 450 रुपये में सिलेंडर देने का मामला

Ranchi: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को चुनाव आयोग पहुंचा. सीइओ को ज्ञापन देकर मांग करते कहा कि तत्काल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर को झारखंड राज्य से बाहर किया जाए. उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 14 नवंबर 2024 को बोकारो जिला के बेरमो विधानसभा के चंद्रपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल के पक्ष में प्रचार करते हुए एक सभा को संबोधित करने के दौरान श्री मीर ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो सभी को 450 रुपये में सिलेंडर मिलेगा. चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान हो या घुसपैठिए हो या कोई और.

आज पूरा भारत एवं झारखंड घुसपैठियों से जूझ रहा है और  यह एक राष्ट्रीय समस्या है जो बहुत बड़ा रूप ले चुकी है. पर कांग्रेस प्रभारी ने चुनाव के मौके में खुलेआम घुसपैठियों को सिलेंडर देने की बात कह कर न सिर्फ आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है, बल्कि राज्य और देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया है. ऐसे नेता को पूरे राज्य से बाहर करना न्याय उचित होगा, क्योंकि उनके रहते घुस बैठिए अब  सिलेंडर लेने के लिए दिन-रात करके झारखंड में प्रवेश कर जाएंगे. प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन की प्रति एवं श्री मीर द्वारा दिये गये बयान का वीडियो चुनाव आयोग दिल्ली को भी भेजा है.  प्रतिनिधिमंडल में पुष्कर तिवारी भी शामिल थे.

Related Articles

Back to top button