
Giridih: आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को स्विफ्ट डिजायर से 25 लाख रुपया बरामद किया है. जिसे कार की स्टेपनी में छुपाकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आयकर विभाग की ओर से दी गयी सूचना और गूगल मैप के अनुसार पुलिस ने देवड़ी मोड़ के पास गाड़ी को रोक कर जांच की और रुपए नहीं मिलने की वजह से उसे छोड़ दिया गया था.
यह मामला गिरिडीह जिला के देवरी मोड़ का है. जहां एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद को मिली गुप्त सूचना पर आई ने देवघर से धनबाद जाने वाले सभी रास्तों की जानकारी गूगल मैप से ली. इसके बाद गिरिडीह पुलिस को वाहन में रुपया होने की सूचना दी. वहीं दूसरी तरह आयकर विभाग की क्यूआरटी को गूगल मैप के अनुसार देवघर के सभी रास्तों पर नजर रखने का निर्देश दिया.
देवड़ी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान रुपये नहीं मिलने पर वाहन को छोड़ दिया गया. इस बीच आयकर विभाग की क्विक रिस्पांस टीम भी वहां पहुंच गयी और गाड़ी रोक कर जांच की. जांच के दौरान गाड़ी में कहीं रुपया नहीं मिला. इसके बाद इनकम टैक्स की क्यूआरटी ने गाड़ी की स्टेपनी खुलवायी. जिसके बाद स्टेपनी में छिपा कर रखे गए 25 लाख रुपया बरामद किया. देवरी थाना में जमुई के राजेश चौधरी और शिवम आनंद और देवघर के दीपक चौधरी से पूछताछ की जा रही है.




