
Ranchi : खेलगांव, होटवार स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में योनेक्स सनराइज झारखंड स्टेट सीनियर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होगा. 15-17 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची जिला की ओर से किया जाना है. झारखंड के करीब 100 प्लेयर्स (लड़का, लड़की) इसमें अपना हुनर दिखाएंगे. 15 नवंबर की सुबह 9 बजे से यह प्रतियोगिता शुरू होगी. इसी तारीख से रांची डिस्ट्रिक्ट मेजर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप का भी आयोजन किए जाने की तैयारी है. इसके लिए अबतक करीब 250 इंट्री आ चुकी है.



