
Giridih: गिरिडीह में तूफानी जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी और झामुमो प्रत्याशि सुद्विया कुमार सोनू ने पूरा ताकत झोंक रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू के समक्ष पूर्व भाजपा समर्थक वार्ड पार्षद शिवम श्रीवास्तव ने झिंझरी मुहल्ले के कई युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया. भाजपा से अलग हो कर जेएमएम से जुड़ने वाले युवाओं को सदर विधायक सोनू ने पार्टी का अंग वस्त्र पहनकार स्वागत भी किया.
भाजपा प्रत्याशी रविवार को शीतलपुर, फुलजोरी, पांडेडीह, बिरसा चौक, सिरसिया, हरिजन टोला, सिहोडीह आम बगान, चौधरी मुहल्ल के साथ करीब एक दर्जन इलाके का भ्रमण किया. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शाहाबादी के साथ इनोद साहू, अनिल वर्मा, सुधीर यादव, गंगाधर दास, अंजना मिश्रा, सोनिया कौशिक, गोविंद तुरी, शिवनंदन राम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. शाहाबादी ने कहा कि हेमंत सरकार के पांच साल के झूठे कार्यकाल का जवाब देने के लिए जनता तैयार है. यह चुनाव अगले कई साल तक झारखंड को हेमंत सरकार की लूट से बचाने वाला है.




