JharkhandLead NewsRanchi

सरयू राय ब्लैकमेलिंग, चरित्र हनन के एक्सपर्ट, बतायें कि धार्मिक अनुष्ठानों में किस महिला संग करते हैं पूजा: बन्ना गुप्ता

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सोमवार को विधायक सरयू राय और उनके समर्थकों को निशाने पर लिया. अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 6 अक्टूबर को एक फर्जी एफआइआर उनके राजनीतिक विरोधियों ने कराया. कुंठित मानसिकता का परिचय देते हुए उनके चरित्र हनन का प्रयास किया. इससे पहले 23 अप्रैल 2023 को एक फर्जी वीडियो उनके खिलाफ विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाया गया. इन सबके पीछे उनके राजनीतिक विरोधी विशेष कर सरयू राय और उनके समर्थकों का हाथ रहा है. बन्ना गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली बार भी उनके खिलाफ एक फर्जी वीडियो को सरयू राय तथा स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर वायरल कर झूठा प्रसार किया और उनकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास किया था. इस बार भी एक फर्जी महिला के जरिए उनके खिलाफ सरयू समर्थक जो ब्लैकमेलिंग, चरित्र हनन और झूठे खबरों को प्रचारित करने के एक्सपर्ट हैं, एक फर्जी एफआईआर प्रचारित कराया है. यह जानबूझकर किया गया क्योंकि रविवार को उनका जमशेदपुर में एक बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित था. बन्ना गुप्ता ने उनके चरित्र पर राजनीति करने के मसले पर सरयू से सवाल भी किया. पूछा कि जिस भी धार्मिक अनुष्ठान में सरयू शामिल होते हैं, उसमें वे एक ऐसी महिला के साथ शामिल होते हैं जो उनकी पत्नी नहीं है. आखिर यह महिला कौन है जिसके साथ वे पति पत्नी की तरह पूजा करते हैं. इस महिला के बेटे से उनका क्या रिश्ता है जो अमेरिका में रहता है. दूसरों की राजनीतिक शुचिता और चरित्र पर सवाल करनेवाले सरयू राय इस रिश्ते के बारे में बताएं. भारत में लिव इन को कानूनी मान्यता मिल चुकी है तो आप भी जमशेदपुर और झारखंड की जनता को गुमराह ना करें.

विरासत के नहीं, हिरासत के नेता

बन्ना गुप्ता ने सरयू राय और उनकी टीम पर सवाल करते कहा कि आख़िर उनका क्या कसूर है. वे पिछड़े समाज से आते हैं और जमशेदपुर, झारखंड के विकास के लिए लगे हैं, इससे उनके लिए पेट दर्द हो रहा है क्या? बन्ना गुप्ता के खुद के बारे में कहा कि पिछड़े समाज से आते हैं. विरासत में नेता नहीं बने हैं, हिरासत से नेता बने हैं. जेल गये हैं, लाठियां खायी हैं. दूसरों के घरों में ताक झांक कर नेता नहीं बने हैं.

बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर सवाल करते हुए उन पर जमशेदपुर के विकास में अड़ंगा लगाने का भी आरोप लगाया. कहा कि वे 10 साल विधायक रहे, 5 साल मंत्री भी रहे पर मानगो फ्लाईओवर के बारे में कभी नहीं सोचा. एमजीएम अस्पताल के जीर्णोद्धार के बारे में नहीं सोचा. हर साल स्वर्ण रेखा का पानी बोतल में बंद कर ले जाते रहे, कॉरपोरेट घरानों को डराते, धमकाते रहे पर पानी की जांच से संबंधित रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं की. स्वर्णरेखा के जीर्णोद्धार के लिए कुछ नहीं किया.

बन्ना गुप्ता के मुताबिक, असल में सरयू राय को अपनी करतूत के कारण समझ नहीं आ रहा कि वे कहां से चुनाव लड़ें. जमशेदपुर पूर्वी- पश्चिमी या कहीं और? ऐसे में वे ओछी राजनीति करते हुए मुझे डराने में, चरित्र हनन करने में लगे हैं. पर वे जिस प्लेटफॉर्म पर जिस तरह से चाहेंगे, उन्हें जवाब मिलेगा. वे अगर मर्द हैं तो सामने से आकर लड़ें, पूरा जवाब मिलेगा.

Related Articles

Back to top button