JharkhandLead NewsRanchi

20-30 सितंबर तक परिवर्तन यात्रा में हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करेगी प्रदेश भाजपा

Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. इसमें आगामी 20 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई. इसमें केंद्रीय मंत्री एवम विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी एवम असम सरकार के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शरमा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम यात्रा के संयोजक सांसद दीपक प्रकाश, समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, मनोज कुमार सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी गण भी उपस्थित थे.

यात्रा संयोजक दीपक प्रकाश ने बैठक के बाद बताया कि भ्रष्ट और निकम्मी हेमंत सरकार से जनता उब चुकी है. सभी वर्गों में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है. भाजपा एक मजबूत विपक्ष के नाते जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है. जन मुद्दों और सरकार की विफलताओं को जमीनी स्तर पर उजागर करने के लिए भाजपा ने सभी 6सांगठनिक प्रमंडलों से परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है. यात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा. यात्रा की संभावित तिथि 20से 30सितंबर के बीच होगी जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में जायेगी. दीपक ने कहा कि पार्टी जल्द यात्रा कार्यक्रमों की विधिवत घोषणा करेगी.

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने किया. मंचस्थ पदाधिकारियों का स्वागत अनंत ओझा, नीलकंठ सिंह मुंडा, बड़कुंवर गगराई, नवीन जायसवाल, नीरा यादव, केदार हाजरा, राज सिन्हा, शशि भूषण मेहता ने किया.

Related Articles

Back to top button