
Ranchi : राज्य सरकार ने तत्कालीन जिला क्रीड़ा पदाधिकारी हजारीबाग, सम्प्रति जिला क्रीड़ा पदाधिकारी लोहरदगा को मामूली दंड दिया है. उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलायी जा रह थी, जिसमें रिटायर आइएएस पदाधिकारी गणेश कुमार की अनुशंसा के बाद उन्हें आंशिक रूप से दोषी पाया गया. उन्हें निंदन की लघु शास्ति दंड देते हुए विभागीय कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है. दरअसल, हजारीबाग के पदस्थापन काल में उपवन बाड़ा का आचरण सरकारी सेवक आचार नियमावली के नियम के तहत नहीं पाया गया, जिसमें उन्हें आंशिक दोषी माना गया. पर्यटन संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इस संबध में आदेश जारी किया है.



