JharkhandLead NewsRanchi

जनमत का घोषणापत्र जारी,  झारखंड में सुशासन और पांच सालों में पांच सीएम देने की गारंटी

Ranchi : दस राजनीतिक दलों के गठबंधन झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प (जनमत) की ओर से सोमवार को झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के संबंध में घोषणा पत्र जारी किया गया. प्रेस क्लब, रांची में संयोजक सूर्य सिंह बेसरा ने इसे जारी करते हुए बताया कि जनमत राज्य में सुशासन लाएगा. इसके लिए विधि का शासन स्थापित होगा. आत्मनिर्भर गांव और हमारे गांवों में स्वराज लाने का प्रयास होगा. बिकाऊ विधायकों पर अंकुश लगेगा. जनप्रतिनिधियों को वापस बुलाने का अधिकार, खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आरक्षण नीति का निर्धारण होगा. पांच वर्ष में पांच मुख्यमंत्री होंगे तथा इसके जरिए सत्ता का विकेन्द्रीकरण होगा. प्राकृतिक संसाधनों जल, जंगल और जमीन का अधिकार लोगों को मिलेगा. मातृभाषा और राज्य भाषा की मान्यता, युवाओं को रोजगार की गारंटी व विशेष बजट, अनुबंधकर्मी (पारा शिक्षक, सहिया, सेविका आदि) का स्थायीकरण व झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान व 30 हजार पेंशन के अलावा मीडिया बंधुओं को 5 हजार पेंशन व रोजगार की गारंटी भी घोषणा पत्र में शामिल है.

Related Articles

Back to top button