
Giridih : कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ बुधवार की देर शाम गिरिडीह में बंगाली समाज की लड़कियां और महिलाएं वी वांट जस्टिस की तख्ती लिये सड़कों पर उतरीं, और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. इस वी वांट जस्टिस रैली में कई युवतियां और महिलाएं शामिल हुईं, वे कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर आक्रोशित दिखीं. रैली में शामिल मधुमिता चटर्जी ने कहा कि कोलकाता की घटना आत्मा को हिलाने वाली है. किसी भी बहन और बेटी के साथ ऐसा होने पर उसके खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए. क्या अब बेटियां अपने देश में कहीं सुरक्षित नहीं रह गईं. इधर रैली में कई महिलाओं के साथ बंगाली समाज के पुरुष भी शामिल हुए.



