
Dhanbad : धनबाद पुलिस ने साईबर अपराध के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 6 मोबाइल और 9 सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन कर उनके खातों से अवैध निकासी कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी KYC अपडेट और इंटरनेट बैंकिंग चार्ज के नाम पर लोगों से OTP प्राप्त कर उनके खातों से अवैध निकासी कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के विरुद्ध NCR पोर्टल पर साईबर अपराध से संबंधित शिकायतें दर्ज पाई हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित रविदास और मंतोष रविदास के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले एक वर्ष से साईबर अपराध कर रहे थे.
पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद सिम कार्डों पर पूर्व से साईबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं.



